Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग न्यूज : 12 हाथियों का दल,एक ग्रामीण युवक को हाथियों ने मौत के घाट उतारा

Praveen Nishee Wed, Aug 20, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मनेंद्रगढ़ वन मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कछौड़ में बीती रात हाथियों के दल ने जबरदस्त उत्पात मचाया। करीब 12 हाथियों का दल, जिसमें दो शावक भी शामिल हैं, गांव में घुस आया। हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया। दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक ग्रामीण युवक को हाथियों ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।हाथियों का यह दल वर्तमान में बिहारपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है और स्थिति पर नियंत्रण की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों को वन विभाग द्वारा जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।घटना से प्रभावित परिवारों को प्राथमिक स्तर पर सहायता पहुँचाने की कार्यवाही शुरू की जा रही है।यह पूरा मामला मनेंद्रगढ़ वन मंडल का है, जहाँ हाथियों के दल के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें