Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

मलेरिया रोधी माह के तहत जन-जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान संचालित

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

: तहसीलदार द्वारा गरियाबंद कलेक्टर के आदेश पर कांदाडोंगर के शिखर का किया गया निरीक्षण

Admin Tue, Nov 12, 2024

गरियाबंद। जिले के कांदाडोंगर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकारी प्रयासों को गति मिल रही है। गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार अमलीपदर योगेंद्र देवांगन ने हाल ही में कांदाडोंगर के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान वे हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन और स्थानीय ग्रामीणों के साथ कांदाडोंगर के मुख्य शिखर पर स्थित मां कुलेश्वरी धाम, भगवानराम के भ्रातालक्ष्मण जी द्वारा धनुष बाण से खोदा गया प्राचीन कुंड, राम पगार, थीपा खोल स्थित गुप्त गंगा और पर्वत की ऊंचाइयों पर स्थित समतल भूमि का अवलोकन करने पहुंचे। तहसीलदार योगेंद्र देवांगन ने बताया कि कांदाडोंगर में कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल स्थित हैं, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। इस क्षेत्र में मौजूद गुफाओं और औषधीय गुणों से भरपूर रंगीन चट्टानों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इन स्थलों को पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, और यहां पर विकास कार्यों की संभावना को तलाशा जा रहा है। इससे पहले, कलेक्टर दीपक अग्रवाल और जिले के कई अन्य आलाधिकारियों ने कांदाडोंगर के अन्य प्रमुख स्थलों का दौरा किया था, जिसमें महर्षि सर्वांग ऋषि तपोस्थली गुफा, पर्वत के नीचे स्थित मां कुलेश्वरी मंदिर, कचनाधुर्वा मंदिर, कांदेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर और गांदी माता मंदिर शामिल हैं। इन धार्मिक स्थलों को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही गई थी। अधिकारियों का मानना है कि ये स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखते हैं, और इन्हें पर्यटन के लिहाज से उपयुक्त माना गया है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि वे पहाड़ी के शिखर पर स्थित अन्य धार्मिक और प्राचीन स्थलों की जानकारी भी एकत्रित करें, ताकि इस क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। प्रमुख रूप से तहसीलदार  योगेंद्र देवांगन, जनपद सभापति भूमि लता यादव जी, ग्राम सरपंच एवं पुजारी टीकम पुजारी, कंचनाधुर्वा पुजारी मुकेश दाऊजी, हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन के आशुतोष सिंह राजपूत (चिराग ठाकुर), पुष्पराज यादव, प्रभुलाल ध्रुव , मधु सूर्यवंशी ,अलेश यादव,राजेश यादव, बोनीअवस्थी ,तरुण ताडी,पुरुषोत्तम कवर , चिंटू यादव ,चंदो,कृष्ण साथ मौजूद रहे जनपद सभापति भूमि लता यादव और स्थानीय लोग की मांग थी और इस फैसले से लोग खुश हैं, क्योंकि यदि यह क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र पर आता है, तो इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कांदाडोंगर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की खोज से न सिर्फ आस्था का संचार होगा, बल्कि यहां के अनछुए प्राकृतिक सौंदर्य को भी दुनिया के सामने लाया जा सकेगा। हरिहर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार पर्यटन के तर्ज पर कार्य किया जा रहा है हाल ही में 12 ज्योतिर्लिंग का स्थापना किया गया था 20 फीट त्रिशूल की स्थापना की गई साथी स्वच्छता व्यवस्था हेतु डस्टबिन की व्यवस्था एवं कांदाडोंगर की सुंदरता को बढ़ाने हेतु अनेक प्रकार के पेड़ पौधे लग रहे हैं साथी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बैरिकेड की व्यवस्था की गई है कांदेश्वर धाम में तालाब के किनारे सभी खाबो में लाइट की व्यवस्था भी की गई और लगातार कांडडूंगर को सुंदर और दार्शनिक बनने के लिए कार्य किया जा रहा हैं अब देखना यह है कि प्रशासन इस क्षेत्र के विकास के लिए और किन पहलुओं पर ध्यान देता है और कांदाडोंगर को एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में और क्या कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें