Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा : दस (10) रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया,केंद्रीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में

Praveen Nishee Thu, May 8, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ के ब्लड बैंक में एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे के निर्देशन में व शिविर में कुल दस (10) रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया, जिनमें रविन्द्र महतो, मनोज डी.चौरसिया,शंभू, महेन्द्र सिंह, उदयभान सिंह, समीर खान, नरोत्तम शर्मा, श्रीमती निशा,सुमित अग्रवाल प्रतीक गोयल शामिल रहे।

विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि रक्तदाताओं में एक महिला श्रीमती निशा और रक्तदान करने व खून की जरूरत पड़ने पर सभी को समय पर खून दिलाने वाले मसीहा सुमित अग्रवाल ने अपना रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया। केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ.लवलेश गुप्ता ने भी इस अवसर पर कहा कि अब हमारे क्षेत्र के लोग में जागरूकता आ रही है भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने एक जनजागरण का कार्य कर रक्तदाताओं को रक्त देने के लिये जागरूक कर रहे, जिससे समाज में रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे है।

रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन शैलेश जैन ने कहा कि जिले के नागरिकों का यह प्रयास न केवल मानवता के लिए एक उदाहरण है बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी मजबूती प्रदान करता है। इस रक्तदान शिविर ने यह सिद्ध किया कि जब उद्देश्य जनसेवा हो, तो समाज के सभी वर्ग—चाहे महिला हों या युवा—एकजुट होकर आगे आते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें