Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

: श्री शिरडी धाम साईं मंदिर का 14वा वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

Admin Tue, Jun 11, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।श्री शिरडी धाम साईं मंदिर का 14वा वार्षिकोत्सव 07जून से 09जून तक धूमधाम व भव्य तरीके से आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव आध्यात्मिक अनुष्ठान के साथ प्रारंभ किया गया। प्रात छह बजे काकड़ आरती के बाद दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती का आयोजन किया गया।इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाभंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें महाभोग रात्रि 08बजे से लगभग 12:00तक हजारों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। सिविल लाइन स्थित श्री गणेश अंबिका चित्रगुप्त धाम श्री शिरडी साईं दरबार का 14 वा वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया. तीन दिनों तक चले इस महोत्सव का समापन भंडारा प्रसाद के वितरण के साथ हुआ. सिविल लाइन स्थित श्री शिरडी साईं दरबार का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव श्री सत्यनारायण व्रत कथा के साथ हुआ. सामूहिक व्रत कथा में कई लोग सपरिवार शामिल हुए.आयोजन के दूसरे दिन अभिषेक एवं पूजन का कार्यक्रम दिन भर चला.आयोजन के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को पूर्णाहुति एवं सायं 07:30बजे महा आरती आयोजित की गई.महा आरती के उपरांत भोग प्रसाद का वितरण किया गया. सभी कार्यक्रमों में श्री शिरडी साईं दरबार समिति के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. संपूर्ण आयोजन में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले समस्त जनों के प्रति शिरडी साईं दरबार समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा ने आभार व्यक्त किया है.उल्लेखनीय है कि प्रत्येक गुरूवार को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। यहाँ शाम की आरती के बाद खिचड़ी महाभोग का वितरण किया जाता है.इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने मे समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, पीयूष शर्मा, रामचरित द्विवेदी,राजेंद्र तिवारी, अभिषेक सिन्हा, प्रेम पाण्डेय, गौरव मिश्रा, संजीव खत्री,संजय सेन, शुभ सिन्हा,शौर्य श्रीवास्तव, अभय गुप्ता,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,चंडीकेश्वर पंकज, नितिन, जानू,,प्रदीप दास, प्रमोद,रामचंद्र जोशी, मृत्युंजय सोनी,आशु, घनश्याम राजा, उमेश समेत सभी भक्तों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन

जरूरी खबरें