शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर : 79 वां राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया
Praveen Nishee Sun, Aug 17, 2025
जनकपुर। एमसीबी। शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में 79 वां राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया, महाविद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष निशांत गुप्ता के आतिथ्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के द्वारा राष्ट्र को स्वतंत्र करने में उनके संघर्षों के बारे में भाषण के साथ ही देशभक्ति गीत का गायन किया गया। महाविद्यालय के नवनियुक्त अध्यक्ष निशांत गुप्ता के द्वारा स्वतंत्रता आन्दोलन से लेकर वर्तमान में राष्ट्र एवं समाज निर्माण में छात्र एवं छात्राओं की भूमिका को लेकर व्याख्यान दिया गया।इस अवसर पर राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य अतुल कुमार वर्मा के द्वारा स्वतंत्रता संघर्ष 1857 से लेकर 1947 तक के स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास के बारे में उल्लेख करते हुए वर्तमान समय की चुनौतियां एवं अमृतकाल के पंच प्रण के बारे में बताया। राजनीति विज्ञान के अतिथि व्याख्याता आशुतोष वर्मा के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ विनीत कुमार पाण्डेय, आयोजन कर्ता हिन्दी के सहायक आचार्य महावीर पैकरा, अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमन्त बंजारे, अतिथि व्याख्याता अर्थशास्त्र गीतिका वर्मा, डॉ दीपशिखा पटेल, मोनिका मिश्रा, महरोज बेगम, सुरजीत सिंह, रामप्रसाद बैगा, शमीम खान, कमलेश कुमार बैगा, युवराज सिंह, राजाराम सिंह परस्ते भूतपूर्व छात्र पन्ने लाल,रघुवीर सिंह बंसल, निखिल केवट, दीपक जी, रागिनी नामदेव, वर्ष त्रिपाठी, सृष्टि केवट, दुर्गा यादव, निक्की सिंह, रितिका मौर्य, विद्यासागर,पलक सेन ,अजय सिंह, पीयूष मिश्रा, शालिनी मिश्रा,हिमांशु सिंह, मुस्कान यादव, शालिनी यादव, मालती बैगा, दुर्गा यादव, प्रीतम बैगा,मन्दाकिनी कुशवाहा,नीतू मौर्य, प्रभाकर,रमेश, कीर्ति बैगा,शुगुन यादव, रजनी केवट, नव्या सांधे सही बड़ी संख्या मे छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहें!
विज्ञापन