Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: महिला का शव, दूकान के सामने रखकर फरार पुलिस लगी जांच में

Admin Wed, Jun 7, 2023

https://youtu.be/kg5cCFhb9-8 अम्बिकापुर। ( कामेश शुक्ला)सरगुजा पुलिस को सुचना प्राप्त हुई कि बाबूपारा पुराना बस स्टैंड रोड स्थित दूकान के सामने एक महिला का शव रखा हुआ हैं, घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करने पर दों संदिग्ध युवको द्वारा उक्त मृतिका के शव को साइकिल मे लेकर दूकान के सामने रखकर फरार हो गये । मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज  राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक  स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे एक विशेष टीम का गठन कर दोनों संदेहियो का पता तलाश कर मामले का खुलाशा करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। मामले मे सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मृतिका सुमन चौधरी उम्र 37 वर्ष साकिन जामपारा बतौली हाल मुकाम पुराना बस स्टैंड अम्बिकापुर का शव साइकिल मे लाकर दूकान के सामने रखने वाले दोनों संदिग्ध युवको की घेराबंदी कर पकड़कर मामले के सम्बन्ध मे पूछताछ की जा रही हैं, घटनास्थल पर विशेष पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम द्वारा मामले मे अग्रिम जांच की जा रही हैं, मृतिका के मृत्यु के सही कारणो की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम पश्चात ही प्राप्त होंगी, सरगुजा पुलिस द्वारा मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें