Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विकसित भारत संकल्प यात्रा का पांचवा दिन पूर्ण, शिविर लगाकर हितग्राहियों को योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ

Admin Fri, Dec 22, 2023

मनेंद्रगढ़/22 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री की शासकीय योजनाओं के प्रचार रथ ने शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ जिले के तीनों विकासखण्ड पहुंचकर प्रधानमंत्री की योजनाओं प्रचार -प्रसार का शानदार पांचवा दिन पूरा किया। रथ आज मनेंद्रगढ़ विकासखंड के हर्रा, नागपुर, ताराबहरा तथा बिहारपुर, विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम बड़गांवकला तथा मनियारी, विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पेन्ड्री तथा ग्राम गिद्धमुड़ी पहुंचा। इन चिन्हित स्थानों पर शासकीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से मृदा परीक्षण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी। राजस्व विभाग, खाद्य विभाग से उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए हितग्राहियों का पंजीयन कराया गया।  स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों गैर संचारी रोग बी.पी. शुगर की जांच करायी। पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। पंचायत स्तर पर गठित स्वागत समिति तथा उत्सव समिति के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का शिविर स्थल पर स्वागत किया गया। उसके पश्चात् धरती कहे पुकार के तहत् स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। उसके पश्चात् एकत्रित हुए ग्रामीण जनों ने प्रधानमंत्री को संदेश का श्रवण किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ग्रामीण जनों के विकसित भारत बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा शपथ लिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें