Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में : श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया

Praveen Nishee Sun, Aug 17, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि द एसोसिएशन ऑफ़ वीमेन इमपावरमेंट क्लब्स ऑफ़ इंडिया की पूर्व अध्यक्षा एवं डायरेक्टर छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच श्रीमती अनीता फरमानिया एवं विशिष्ट अतिथि निर्देशिका, द एसोसिएशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया श्रीमती पम्मी अरोरा का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं बैज लगाकर किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्वलन और पूजा अर्चना के साथ की गई l तत्पश्चात विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्म लीला पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई l इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया जो अत्यंत मनमोहक था l अगली कड़ी में पूतना वध, महादेव का बाल कृष्ण से मिलन, माखन चोरी, उखल बंधन, फलवाले की भक्ति, गोवर्धन पर्वत लीला, कुब्ज़ा उद्धार, महारास लीला, कंश वध, सुदामा मिलन, गोपियों का नृत्य एवं कृष्णा दरबार की झांकी ने सभी का मन मोह लिया l सुदामा मिलन दृश्य में सुदामा का अभिनय करने वाले छात्र निखिल के अभिनय से सभी भावुक हो गए तथा भूरिभूरी प्रशंसा की गई l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता फरमानिया एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती पम्मी अरोरा ने सत्र 2024-2025 के सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले बारह विद्यार्थियों को द एसोसिएशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया की ओर से मेमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया तथा भविष्य में और अच्छे अंक प्राप्त कर नई ऊंचाइयों को छूने की कामना की l कृष्ण जन्मोत्सव समारोह में विद्यालय के सभी विद्यार्थी श्री कृष्ण, राधा, गोपियों के प्ररिधान में सज संवरकर आये थे, विद्यालय का वातावरण ऐसा लग रहा था मानो मथुरा-वृन्दावन हों l कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के बालकों द्वारा गोविंदा बनकर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया l कक्षा बारहवीं के छात्र युवराज सिंह ने दूसरे प्रयास में मटकी फोड़ने में सफल रहे l मटकी फोड़ कार्यक्रम अत्यंत ही आकर्षक रहा एवं सभी ने खूब आनंद लिया l कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने संभाषण में पूरे कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए तथा ए.एच.पी.एस. विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों के लिए शुभकामनायें दी l मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया l कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक गण, प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे एवं सभी विद्यार्थियों को जन्मआष्ट्मी की शुभकामनायें दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l

विज्ञापन

जरूरी खबरें