Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे भी निश्चय मित्र बने

Praveen Nishee Mon, Jul 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी.राहुल वेंकट सर के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे ने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीबी मरीजों के पोषण हेतु प्रोटीन युक्त पोषण आहार हेतु निक्षय मित्र बनकर सहयोग देने हेतु अपील की गई है जिसके तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक मनेंद्रगढ़ डॉ. स्वप्निल तिवारी, डीपीएम रविंदर सिंह, डीडीएम भास्कर निराला, डीपीएचएनओ लक्ष्मी रजक, डीपीसी आयुष्मान भारत दीपक चौधरी स्टोर प्रभारी अंजय मिश्रा,अकाउंट शाखा प्रभारी जितेंद्र सेन,सौरभ सिंह ,देव,बीपीएम संतोष नायक एवं समस्त स्टॉफ के साथ साथ स्टॉफ नर्स सीएचओएस कुल 21 निश्चय मित्र बनकर 21 टीबी मरीजों को गोद लिया गया हैं जिसमें 07.07.25 को 8 टीबी मरीजों को निश्चय मित्रो के द्वारा पोषण आहार दिया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे ने बताया अभी जिले में 152मरीज दवा ले रहे हैं ,जिन्हें पोषण आहार दिलाया जाना बाकी है सामान्य टीबी की दवा 6 माह तक चलती है ,जिस कारण उन्हें पोषण आहार की आवश्यकता अधिक होती है , टीबी की जांच व उपचार पूर्ण रूप से निःशुल्क है जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों से कम से कम एक टीबी मरीज को गोद लेकर सहयोग करने एवं अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला/जनपद पंचायत सदस्य सरपंच को गोद लेने हेतु जानकारी देने को कहा गया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे भी निश्चय मित्र बने। एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी भी निश्चय मित्र बने। और डॉ अविनाश खरे का में उद्देश्य टीवी मरीजों को पौष्टिक पोषण आहार मिले और वह स्वस्थ रहें

विज्ञापन

जरूरी खबरें