Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: ग्रामीणों के पहुना बने थे मुख्यमंत्री, वे ग्रामीण आज बने मुख्यमंत्री के पहुना

Admin Mon, May 29, 2023

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सरगुजा संभाग में जिन ग्रामीण परिवारों के घर भोजन किया था, मुख्यमंत्री ने आज उन्हें अपने निवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मैंने आप सब के घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे मैं अभिभूत हूं। आज मुझे आप सभी को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत करने का अवसर मिला है। भोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनके घर-परिवार का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने सरगुजा से आए मेहमानों का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, मूंग भाटा आलू की सब्जी, टमाटर चटनी और आम के पना के जायके के साथ स्वागत किया। भरतपुर-सोनहत विधानसभा से शामिल प्रतिनिधि - भेंट मुलाक़ात स्थल ग्राम पंचायत बहरासी से विधायक  गुलाब कमरो के साथ मो. नजीर अहमद,  रवि प्रताप सिंह, श्रीमती जानकी कंवर तथा  प्रीतम सिंह शामिल हुए। मनेंद्रगढ़ विधानसभा से शामिल प्रतिनिधि - भेंट मुलाक़ात स्थल कटकोना और पाराडोल से विधायक डॉ. विनायक जायसवाल के साथ  राजेश शर्मा,  मनकेश्वर सिंह, श्रीमती भुनेश्वरी मरकाम,  उदित नारायण सिंह,  अभिराज सिंह शामिल हुए। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के भोज पर आत्मीय स्वागत के लिये पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें