Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: रोकना होगा धर्मांतरण का कुचक्र-आकाश दुआ

Admin Thu, Jul 13, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। (कृष्णा वस्त्रकार) शहर से लगे ग्राम भलोर सहित कई ग्राम पंचायतों में बेखौफ होकर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। भोले भाले ग्रामीण लोगों को मौत का भय दिखाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। लोगों को मौत से बचने के लिये चर्च जाने की सलाह दी जा रही है और पूरे जिले में धर्मांतरण का बड़ा कुचक्र धड़ल्ले से चल रहा है। हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक आकाश दुआ इस संबंध में  कहा की हर व्यक्ति को अपने जीवन से प्रेम है कोई मरना नही चाहता और इसी डर का फायदा उठाकर तथाकथित प्रचारक दुनिया नष्ट होगी , महामारी भय, फसल नष्ट, ऐसे असत्य तरीके से प्रचार करते हुये भोले भाले गाँव के लोगों को फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे है। ये सब षडयंत्रपूर्वक हमारे आदिवासी भाइयों को बरगला कर डराकर , मृत्यु का भय दिखाकर, चर्च जाने के लिये प्रोत्साहित कर रहे हैं और उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। बार बार चर्च आने की सलाह दे रहे और वहाँ होने वाले उत्सव मे भाग लेने बोल रहे है व साथ ही चर्च मे मिलने वाले रोटी और पेय पदार्थ को ग्रहण करने के लिए प्रेरित कर रहे है। आकाश दुआ ने आगे कहा की जब हम सबने उन्हें धरदबोचा तो खुद ही अपने इस प्रचार प्रसार व उसके तरीके को अपने जुबानी से उस प्रचारक ने बताया जिसके साथ मे दो नाबालिग लड़के भी थे। आकाश ने कहा की हमारा उद्देश्य ये नही है कि हम किसी की धार्मिक आस्था को आहत पहंचाये। हम वनांचल क्षेत्र मे रहते है और वनवासी भाइयो को सबसे ज्यादा टारगेट किया जा रहा है। असत्य एंव भ्रमित प्रचार प्रसार कर समूचे जिले में धर्मांतरण खुलेआम कराया जा रहा है जिसका हम पुरजोर तरीके से विरोध करते है। इसी गंभीर विषय पर हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों के द्वारा एमसीबी जिले के एसपी सिद्धार्थ तिवारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान आकाश दुआ, हिमांशु श्रीवास्तव, रवि सिंह, चंदन सिंह, मनोज केसरवानी और किशन सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें