Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

डूमरबहाल में दिव्यांगों को मिली राहत : दो दिन में पूरी हुई "गांव चलों - बस्ती चलों "में उठी मांग

Praveen Nishee Thu, Apr 16, 2026

देवभोग। गरियाबंद । ग्राम पंचायत डूमरबहाल में गांव चलों बस्ती चलों अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में दिव्यांग हितग्राही संजु सोनवानी ने आवास के साथ सहायक उपकरण की मांग रखी थी।

इस मांग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार 13 अप्रैल को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चवन लाल बघेल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर ग्रामीण जिला सहप्रभारी के करकमलों से ग्राम पंचायत डूमरबहाल के बारीकपारा में छत्तीसगढ़ शासन की योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा असहाय लोगों को ट्रायसायकल, व्हील चेयर, और बैसाखी का वितरण किया गया।

दिव्यांग हितग्राही समेत दो परिवार आवास से वंचित

उक्त पंचायत डूमरबहाल में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राही संजु सोनवानी और विधवा श्रीमती भानुमती यदु ने अपने जर्जर कच्चे मकान के सामने कार्यकर्ताओं को आवेदन के बावजूद आवास न मिलने की समस्या बताई।

संजु सोनवानी पैर में चोट के कारण बैसाखी के सहारे है और कच्चे मकान में रहकर और भी परेशानी झेल रहे हैं। पानी गिरने के स्थिति में पड़ोसी के घर में रूकना पड़ता है।

इस अवसर पर चवन लाल बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना बनाकर गरीबों के सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया है, ताकि गरीबों को पक्का मकान मिल सके।

चवन लाल बघेल ने आश्वासन दिया कि दोनों हितग्राहियों की समस्या का बहुत जल्द समाधान होगा और हर गरीब को घर मिलेगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से दुखलेश्वर धुर्वा सरपंच ग्राम पंचायत डूमरबहाल एवं जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी डॉ मनीष सिन्हा, झाखरपारा मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा, बूथ अध्यक्ष नरेश पात्र सहीत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें