Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

2 किमी पक्की सड़क के लिए करेंगे प्रयास : डूमरबहाल से केन्दुवन पहुंच मार्ग की जर्जर सड़क वर्षों से उपेक्षित,

Praveen Nishee Sun, Apr 19, 2026

देवभोग/ मैनपुर/गरियाबंद । ग्राम पंचायत डूमरबहाल से केन्दुवन पहुंच मार्ग की लगभग 2 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क की जर्जर हालत ग्रामीणों के लिए नासूर बन गई है। यह बहुप्रतीक्षित मांग

" गांव चलों बस्ती चलों अभियान " के तहत 11 अप्रैल को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भी सामूहिक रूप से उठी।

कार्यक्रम के प्रभारी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि तथा वर्तमान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर ग्रामीण जिला सहप्रभारी चवन लाल बघेल ने बताया कि वर्तमान में यह मार्ग कच्चा एवं जर्जर है। बारिश के दिनों में कीचड़ एवं गड्ढों के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।

बघेल ने कहा, इस मार्ग से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों एवं दैनिक मजदूरों का प्रतिदिन आना - जाना होता है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस एवं अन्य वाहनों का पहुंचना असंभव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चवन लाल बघेल ने बताया कि यह मांग अनेक वर्षों से लंबित है, परंतु आज पर्यन्त स्वीकृति नहीं मिली है। ग्रामीण जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत डूमरबहाल से केन्दुवन पहुंच मार्ग में पक्की सड़क निर्माण हेतु लगभग 2 किलोमीटर की स्वीकृति के लिए बहुत जल्द सुशासन तिहार से पहले शासन - प्रशासन के पास जाकर डूमरबहाल बारीकपारा के ग्रामीणजनों की इस विशेष मांग को प्राथमिकता के साथ रखेंगे। और इसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें