Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत फिर भी नहीं हुआ कार्य : खो गए निर्माण कार्य कि गुमसुदगी रिर्पोट दर्ज करने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचीं थाना..

Praveen Nishee Fri, Apr 17, 2026

देवभोग। गरियाबंद । सरकारी योजना का बंदरबाट कर कागजों में ही ग्राम पंचायत चिचिया के सरपंच और सचिव के द्वारा निर्माण कर डाली, धरातल में निर्माण कार्य का मुआयना करने जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमती यादव पहुंची तो देखा की जिस चयनित स्थल में काम होना था वहां अभी भी निर्माण नहीं हुआ। जिसे लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनमती यादव ने स्वीकृत कार्य कि गुमसुदगी रिपोर्ट दर्ज कराने देवभोग थाना पहुंची।

बता दें वित्तीय वर्ष 2024/25 में जिला पंचायत विकास निधि अन्तर्गत दासोपरा के शिव मंदिर समीप पानी टंकी स्थापना एवं पाईप लाईन विस्तार (दासोपरा) हेतु तीन लाख रुपए कि राशि स्वीकृति हुई थी, इसके साथ पेयर ब्लॉक कार्य हेतु भी एक लाख कि प्रशासकीय स्वीकृति मिली थी। लेकिन राशि आहारण हुए साल भर से ज्यादा हो चुके न स्थल में कार्य दिखा और न ही जिम्मेदारों के द्वारा उक्त निर्माण कार्य को किया गया।

निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत फिर भी नहीं हुआ कार्य... उक्त कार्य का निर्माण ऐजेंसी ग्राम पंचायत चिचिया को दी गई थी और सरपंच, सचिव के संरक्षण में कार्य होना था लेकिन ग्राम पंचायत चिचिया के सरपंच, सचिव के द्वारा धरातल में कार्य न करते हुए कागजों में ही निर्माण कर डाली। चिन्हांकित स्थल में अभी तक किसी तरह कि कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ हैं।

इस संबंध में जपपद सीईओ डी. एस भगत से जानकारी ली तो उनका कहना हैं कि जिस किसी पंचायतों में स्वीकृति कार्य या तो चालू नहीं हुआ हैं या अधूरा हैं ऐसे ग्राम पंचायत के सचिव और तत्कालीन सरपंचों को नोटिस जारी कि गई हैं, कार्य न होते देख वसूली कि प्रक्रिया कि जायेगी।

थाना प्रभारी फैजुल शाह होदा का कहना है हमारे कार्य हमारे क्षेत्राधिकार का मामला नहीं हैं , आवेदन के हिसाब से 155 काट कर दिया गया हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें