Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

: परिवार की खुशहाली की पहली शर्त महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी -रूपा पोद्दार

Admin Sat, Mar 8, 2025

मनेद्रगढ़।एमसीबी। परिवार ही नहीं समाज और देश की केंद्र बिंदु में महिलाएं ही हैं, इसी पृष्ठभूमि पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा, -"योग साधिका सम्मान,"कार्यक्रम में विशिष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर योग प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में अपने दैनिक दिनचर्या में योग एवं प्राणायाम को आत्मसात करने एवं योग में विशेष रुचि एवं अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती बलवीर कौर ,नीलम दुबे, समाज सेविका रूपा पोद्दार ,पिंकी रैना ,कविता मंगतानी ,श्रीमती इरा कर, सुनीता मिश्रा, सुनीता शर्मा ,पिंकी सलूजा, कल्पना सिंह राजपूत,बबली सिंह का मनेद्रगढ़ योग सेवा समिति के द्वारा विधिवत सम्मान किया गया। योग एवं प्राणायाम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन प्रदान करने वाली संस्था पतंजलि योग समिति के कार्यों से प्रभावित होकर समाज सेविका, रूपा पोद्दार ने , योग समिति को 10 चटाई सौजन्य भेंट किया। समाजसेविका रूपा पोद्दार ने कहा कि-परिवार की खुशहाली के लिए पहली शर्त है महिलाएं स्वस्थ हो इसके लिए महिला पतंजलि योग समिति बेहतर कार्य कर रही है मैं इसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय, राकेश अग्रवाल, रामसेवक विश्वकर्मा ,परमानंद सिंह, विष्णु प्रसाद कोरी, जगदंबा अग्रवाल, अभिषेक द्विवेदी ,विवेक कुमार तिवारी ,सुखविंदर सिंह जसवीर सिंह रैना, आर डी दीवान, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें