Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

भारतीय रेडक्रास सोसायटी : भारतीय रेडक्रास सोसायटी प्रबंध समिति जिला शाखा की प्रथम बैठक सम्पन्न

Praveen Nishee Sun, Apr 27, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।भारतीय रेडक्रास सोसायटी प्रबंध समिति जिला शाखा मनेन्द्रगढ की प्रथम बैठक स्थानीय होटल में संपन्न हुई जिसमें सभापति शैलेश जैन,उप सभापति विवेक जायसवाल, कोषाध्यक्ष, रिंकेश खन्ना, राज्य प्रतिनिधि रामनरेश पटेल सहित प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित थे। सर्वप्रथम पहलगाम आतंकवादी घटना में मृत हुए सभी पर्यटकों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तद उपरांत नये आजीवन सदस्य, संरक्षक,उपसंरक्षक, एवं रेडक्रास सोसायटी हेतु दान दाताओं को सदस्यता एवं दान हेतु प्रेरित करने उपाय पर चर्चा हुई। संरक्षक, उप संरक्षक तथा आजीवन सदस्यता हेतु 25000,12000 , 1000 रुपए अंशदान है। समिति हेतु शीघ्र भवन की व्यवस्था की जायेगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समिति के अध्यक्ष पदेन कलेक्टर डी राहुल वेंकट एवं पदेन सचिव मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ.अविनाश खरे से चर्चा कर तिथि समय व स्थान निश्चित किया जायेगा।क्षय रोगियों को शासन के निर्देश अनुसार निर्धारित पौष्टिक भोजन का शुल्क, दान में प्राप्त करने हेतु जन-जागरूकता की जायेगी, 8 मई को रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसका व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, इस हेतु पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। रेडक्रास के जिला नोडल अधिकारी सौमेन्द्र मंडल द्वारा शासन निर्देशनुसार मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालन हेतु चिकित्सक नर्स एवं लैब टेक्नीशियन,की नियुक्ति एवं संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी । नशा उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान के चलाये जाने के विषय पर भी सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये । जेनेरिक दवाओं की 24 घंटे उपलब्धता हेतु समिति द्वारा जन औषधि केंद्र के संचालन हेतु पंजीयन एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जायेगी । रेडक्रास समिति के सुव्यवस्थित संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर सह सचिव के रूप में जसपाल सिंह कालरा कार्यालयीन व्यवस्था हेतु राजकुमार पाण्डेय एवं, रेडक्रास की गतिविधियों के प्रचार- प्रसार हेतु जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण निशी एव श्रीकांत सिंह को चयनित किया गया । रेडक्रास के जिला संगठक टी विजय गोपाल राव , प्रबंध समिति के सदस्य विनोद पांडेय, डॉ. एस के आचार्या, नरोत्तम शर्मा, राजेश गोयल, इंद्रजीत सिंह,अजय जायसवाल,जितेश चावड़ा, समीर चावड़ा, रितेश जैन, राशिद अली शामिल थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें