Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: कन्या उ. मा. शा. शिक्षा विभाग  में नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा निशी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया

Admin Fri, Aug 16, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ में शाला विकास एवं प्रबंध समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा निशी द्वारा गरिमामयी स्वतंत्रता दिवस आयोजन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कक्षा छठवीं से बारहवीं की छात्राएं और शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित थे। अनुपमा निशी द्वारा छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल सभी के त्याग और बलिदान की याद दिलाते हुए आज देश के सामने जो चुनौतियां हैं उन्हें तथा शिक्षा और देश के प्रति समर्पण से कैसे निपटा जाए। जाति, धर्म, भाषा के भेदभाव से उपर उठकर समाज और देश को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर प्राचार्य सत्येन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं रियासतों के विलय कर मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहायक सभी को याद किया गया। अंत में छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया। चंदन केवट द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें