Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

भाजपा का 'विजय रथ', चंपा देवी और श्यामबिहारी की जोड़ी ने रचा इतिहास : ​सत्ता और संगठन के तालमेल से बदला जिला भाजपा का भूगोल; नगरीय निकाय से लेकर पंचायत चुनाव तक 'कमल' की धूम

Praveen Nishee Wed, Dec 31, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । कहावत है कि कुशल नेतृत्व वही है जो विपरीत परिस्थितियों को भी अवसर में बदल दे। साल 2025 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भाजपा संगठन के लिए उपलब्धियों का स्वर्ण वर्ष साबित हुआ है। जनवरी 2025 में जब पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले ने भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान संभाली, तब से लेकर अब तक संगठन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ उनके बेहतर तालमेल ने जिले में सत्ता और संगठन को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

​नगरीय निकाय: हार को जीत में बदलने की 'मास्टर स्ट्रोक' रणनीति

​फरवरी में कमान संभालने के तुरंत बाद चंपा देवी पावले के सामने नगरीय निकाय चुनावों की बड़ी चुनौती थी। भाजपा ने जिले की 6 में से 4 नगरीय निकायों पर अपना कब्जा जमाकर अपनी ताकत का अहसास कराया। हालांकि, झगराखांड नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा और वहां कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया, लेकिन यहीं से भाजपा का असली 'रणकौशल' दिखा।

​स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले की जुगलबंदी ने ऐसी बिसात बिछाई कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की मौजूदगी में नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद भाजपा का दामन थाम लिया। इस 'मास्टर स्ट्रोक' ने कांग्रेस के खेमे में हलचल मचा दी और झगराखांड में भी अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का परचम लहरा गया।

​त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: ग्रामीण क्षेत्रों में 'क्लीन स्वीप'

​भाजपा की जीत का सिलसिला यहीं नहीं थमा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के साथ-साथ जिले की सभी जनपद पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष बिठाकर 'क्लीन स्वीप' किया। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और नेतृत्व की स्पष्ट नीति ने भाजपा को गांव-गांव तक मजबूत कर दिया।

​नवीन भवन: संगठन को मिली अपनी स्थाई 'छांव'

​साल 2025 केवल चुनावी जीत के लिए ही नहीं, बल्कि आधारभूत ढांचे की मजबूती के लिए भी याद किया जाएगा। लंबे समय से किराए के भवन में चल रहे भाजपा कार्यालय को अब अपना स्थायी पता मिल गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के हाथों नवीन भाजपा कार्यालय भवन का भूमिपूजन होना कार्यकर्ताओं के लिए साल का सबसे बड़ा उपहार रहा।

कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, संगठन में नई जान

​चंपा देवी पावले के अध्यक्ष बने अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन और चंपा देवी की संगठन क्षमता ने एमसीबी जिले को छत्तीसगढ़ भाजपा के 'गढ़' के रूप में स्थापित कर दिया है। 2025 का यह साल एमसीबी भाजपा के लिए अनुशासन, रणनीति और विजय का साल रहा। भाजपा संगठन के सभी कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता अति उत्साह से भाग लेते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें