Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: सरकार को घर घर शराब बनाना बंद करवाना चाहिए ।जब शराब नहीं बनेगी ,नही मिलेगी तो क्या पिएगा ,स्वयं ही शराब बंदी हो जायेगी

Admin Wed, Dec 6, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।मांगलिक भवन वेस्ट जे के डी खोंगापानी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना महिला के सात दिवसीय शिविर के द्वितीय दिवस प्रातः कालीन योग प्राणायाम पीटी परेड कार्यक्रम के उपरांत शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की स्वयं सेवक छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी एवम प्राचार्य डा.सरोजबाला श्याग विश्नोई के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में सहप्रभारी अनुपा तिग्गा शिविर नायिका स्वास्तिका जयसवाल सह शिविर नायिका आसमां बेगम सहित अडतालीस स्वयं सेवक छात्राओं के साथ ग्राम संपर्क करते हुए शिविर थीम नशामुक्ति एवम सुपोषण के लिए युवा विषय पर जनजागरुकता हेतु शानदार रैली का आयोजन किया ।वहीं ग्राम संपर्क करने के दौरान ग्राम वासियों ने खासकर महिलाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को घर घर शराब बनाना बंद करवाना चाहिए ।जब शराब नहीं बनेगी ,नही मिलेगी तो क्या पिएगा ।स्वयं ही शराब बंदी हो जायेगी । सरकार को शराब बंदी हेतु कोई योजना चलाने की जरूरत नहीं होगी । कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में डॉ. सौभाग्यशरण सिंह,खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ रा एड्स कारण लक्षण एवम रोकथाम पर व्याख्यान दिया । वहींं जल एवम वायु से होने वाली विभिन्न बीमारियों के कारण लक्षण एवम उपचार विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जनजागरुकता उद्बोधन दिया। डॉ. अरुणिमा दत्ता आई क्यू ए सी को ऑर्डिनेटर द्वारा एड्स जागरूकता उद्बोधन दिया। इस अवसर पर पुष्पराज मनीष श्रीवास्तव ,साधना बुनकर उपस्थित रहे। सभी के प्रति डॉ. विश्नोई ने आभार व्यक्त किया। शिविर में सभी छात्राएं खुश एवम स्वस्थ हैं ,निरंतर जन जागरुकत कार्य में संलग्न हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें