Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: शासन के द्वारा कलेक्टर को दिए सुरक्षा हेतु निर्देश, तहसीलदारों को भी मिलेगी सुरक्षा

Admin Tue, Jun 13, 2023

रायपुर । तहसीलदार नायब तहसीलदारों हेतु गठित कनिष्ठ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरें के नेतृत्व में 13 सूत्री मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा गया था,वर्तमान में बढ़ते कार्य की अधिकता के बीच तहसीलदारों की मांग पर संज्ञान लेते हुए, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सचिव द्वारा सभी कलेक्टरों को तहसीलदार नायब तहसीलदारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने सहित ,उनके मूल कार्य के विरुद्ध भू अभिलेख शाखा में संलग्नकरण नहीं किए जाने तथा अधीक्षक सहायक अधीक्षक को तहसीलदार नायब तहसीलदार का कार्य नहीं दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिस पर संघ के सदस्य सभी तहसीलदार नायब तहसीलदारों ने शासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जारी निर्देशों के पालन सहित उनके अन्य मांग वेतन विसंगतियां, नायब तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति हेतु 50-50 के अनुपालन सहित अन्य मांगों पर भी ध्यान देकर शीघ्र निराकरण हेतु निवेदन किया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें