Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का : भव्य शपथ ग्रहण समारोह 11 जनवरी को स्लीमनाबाद में, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा गरिमामयी आयोजन

Praveen Nishee Wed, Jan 7, 2026

चलो गांव की ओर की थीम पर अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा एवं असाटी (वैश्य) समाज विकास समिति जबलपुर के तत्वावधान में 11 जनवरी रविवार को असाटी मैरिज गार्डन स्लीमनाबाद में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। आयोजित गरिमापूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बहोरीबंद के विधायक प्रणय प्रभात पांडे एवं असाटी महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र असाटी मौजूद रहेंगे। अखिल भारतीय असाटी समाज महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में महासभा, जबलपुर वैश्य समाज विकास समिति एवं कटनी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सामाजिक हितों के उत्थान एवं विकास के लिए शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि असाटी महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी, महामंत्री महेश असाटी , राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीतू राजकुमार असाटी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंद्रकांत नायक , जबलपुर के अध्यक्ष सुनील असाटी एवं कटनी के अध्यक्ष शैलेंद्र असाटी तथा उनकी कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ लेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में महाकौशल , बुंदेलखंड , महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ के अलावा देश के कई जगहों से बड़ी संख्या में असाटी समाज के सजातीय बंधु इस गरिमामयी कार्यक्रम के साक्षी होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें