Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

: शराब घोटाला मामले में फंसे अनवर ढेबर की अंतरिम जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने की खारिज, उनकी नियमित जमानत अर्जी पर मामले की अंतिम सुनवाई 10 जून के बाद रखने के निर्देश

शराब घोटाला मामले में फंसे अनवर ढेबर की अंतरिम जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने की खारिज,उनकी नियमित जमानत अर्जी पर मामले की अंतिम सुनवाई 10 जून के बाद रखने के निर्देश रायपुर। शराब घोटाला मामले में फंसे अनवर ढेबर की अंतरिम जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। इस बार भी अनवर ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी. ईओडब्ल्यू की एफआईआर को चुनौती देने वाली नितेश और यश पुरोहित की याचिका पर कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार न करने को कहा है. कोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग करने और 22 मई को ईओडब्ल्यू के सामने पेश होने का निर्देश दिया है। निचली अदालत से अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी. गर्मी की छुट्टियों के बीच उनके वकील ने अंतरिम जमानत अर्जी पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई, जिस पर जस्टिस पीपी साहू की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई की. अनवर के वकील ने अदालत से उनके स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें जमानत देने का अनुरोध किया. वकील ने यह भी बताया कि याचिकाकर्ता अनवर किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें पेशाब करने में दिक्कत हो रही है. सुनवाई के दौरान वकील ने यह भी दलील दी कि अनवर ढेबर का इलाज चल रहा है, जिसके लिए उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत है. जेल में उसे गार्ड उपलब्ध नहीं कराये जा रहे हैं, जिसके कारण उसका इलाज नहीं हो पा रहा है. ईओडब्ल्यू ने कहा- मेडिकल ग्राउंड तो बहाना है ईओडब्ल्यू की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा कि जब अनवर को गिरफ्तार किया गया था तब भी वह जानबूझकर मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती होता रहा. ईओडब्ल्यू ने मेडिकल बोर्ड से उनकी जांच कराई है, जिसमें किसी भी तरह की कोई परेशानी सामने नहीं आई है. सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत के लिए दायर अर्जी खारिज कर दी है. कोर्ट ने उनकी नियमित जमानत अर्जी पर मामले की अंतिम सुनवाई 10 जून के बाद रखने के निर्देश जारी किये हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें