Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करना व बाल वैज्ञानिक तैयार करना है- राजकुमार पांडे

Admin Sat, Dec 2, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ में ब।ल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए व बच्चों ने सुंदर-सुंदर प्रदर्शनी प्रस्तुत किया इस आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी  अजय मिश्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी  सुरेंद्र जायसवाल, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लालपुर की प्राचार्य श्रीमती सुदीप्ता शर्मा, शासकीय हाई स्कूल पिपरिया के प्राचार्य डॉ विनोद पांडे  ने अपना अमूल्य समय बच्चों को देकर इस आयोजन में शामिल हुए, उनके आने से बच्चों व अभिभावकों में खासा उल्लास देखने को मिला विज्ञान मेले में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर के छात्रों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अपनी प्रतिभा एवं अपने प्रोजेक्ट को रिपोर्ट के रूप में डिस्प्ले के रूप में व मॉडल के रूप में बच्चों ने प्रस्तुत किया विद्यालय प्राचार्य  राजकुमार पांडे  ने इस आयोजन के संबंध में कहा कि हम आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में जोर-सोर से भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन कर सकेंगे इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक करना व बाल वैज्ञानिक तैयार करना ताकि वे अपने नए-नए विचारों से आने वाले समय में देश के विकास में अपना सहयोग दें साथ ही साथ बच्चों को स्टॉल के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें