Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य छात्रों का हित है और इसी को ध्यान में रखकर उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है-शिवाकांत मिश्रा

Admin Sat, Jul 6, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नामित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर शासकीय नवीन महाविद्यालय केल्हारी के प्राचार्य शिवाकांत मिश्रा आजाद के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किस प्रकार होगा इस विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया है, उन्होंने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य छात्रों का हित है और इसी को ध्यान में रखकर उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। इस नीति का उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व का समावेशी विकास करना है,इस अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा के द्वारा तकनीकी पहलुओं पर कुछ प्रश्न किया गया गया जिसका समुचित उत्तर मास्टर ट्रेनर के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में आई क्यू एसी प्रभारी रसायन विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ अवनीश कुमार पटेल, डॉ विनीत कुमार पाण्डेय, महावीर पैकरा,बीएल सोनवानी, परमानंद, ऋषभ कुमार बोरकर प्रयोगशाला तकनीशियन रामप्रसाद बैगा, सुरजीत सिंह,महरोज बेगम, सहायक ग्रेड 02 युवराज सिंह जगत,राजाराम सिंह परस्ते ,कमलेश कुमार बैगा, रमेश कुमार यादव, रघुवीर बंसल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें