Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन-प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या, जरूरत, मांग को यथा समय समाधान करना है ताकि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों व जनहित के मुद्दे का निराकरण हो सके

Admin Thu, Jul 11, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। ग्राम भौता में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के पहले दिन भौता स्कूल में आयोजित किया गया। शिविर स्थल पर कृषि विभाग के द्वारा संचालित कृषक हितैषी योजनाओं का बताया गया लाभ व राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत कृषकों को खाद-बीजों का वितरण किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राहियों के मेडिकल टेस्ट कर उन्हें बुखार, उल्टी- दस्त, पेट-दर्द, हीमोग्लोबिन, शुगर जैसी दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के कुल 80 नए फ्रॉम भरे गए व 34 आयुष्मान कार्ड धारकों को तुरन्त आयुष्मान कार्ड मुहईया करवाया गया, शिविर में ग्रामीणों की सिकलसेल 25 जांच किये व 15 सिकल सेल कार्डों का वितरण त्वरित किया गया। मतस्य पालन विभाग की ओर से 02 हितग्राहियों को जाल का वितरण किया गया, वन विभाग द्वारा शिविर में आये ग्रामीणों को “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का वितरण किया, ग्राम छिपछिपी के शासकीय हाई स्कूल की कक्षा नवमी की छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण के अंतर्गत कुल 16 सायकलों का वितरण किया गया, दिव्याग योजना के अंतर्गत समाज कल्याण द्वारा दिव्यांगो को मोटराईज्ड सायकल, छड़ी व व्हील चेयरों का वितरण भी किया गया। आवेदन लेकर पहुंचे एक दिव्यांग के आवेदन पर कलेक्टर  डी.राहुल वेंकट ने शिविर स्थल पर निराकरण किया, उन्हें तत्काल ट्राइसिकल देने के निर्देश दिये। इसके पूर्व विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में योजनाओं का लाभ प्राप्त करें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सम्बंधित विभाग में संपर्क करने का सुझाव भी दिये गये। कलेक्टर ने आम नागरिकों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी। कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण किया। कुछ के लिए समय-सीमा निश्चित कर समाधान करने, कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। कलेक्टर  डी.राहुल वेंकट ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि शासन-प्रशासन के सभी विभागों को एक जगह उपस्थित होकर आम लोगों की समस्या, जरूरत, मांग को यथा समय समाधान करना है ताकि जरूरतमंद व पात्र हितग्राहियों व जनहित के मुद्दे का निराकरण हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें