Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: कलेक्टर की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न, द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में हुई चर्चा

Admin Sun, Jun 4, 2023

मनेंद्रगढ़ 03 जून 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में कलेक्टर चैम्बर में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री दुग्गा ने  जिले की सामान्य जानकारी देते हुए बताया कि जिले में एक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और 2 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं जिसमें मतदान केंद्रों की संख्या 388 है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 99 हजार 825 है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में 2 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे, मतदाता सूची से नाम विलोपन कराने एवं संशोधन हेतु दावा आपत्ति प्राप्त किया जाएगा। शासकीय अवकाश में 12, 13, 19 एवं 20 अगस्त को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 22 सितम्बर तक कर लिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि एफएलसी हॉल में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन कार्यों का अवलोकन कर सकते हैं। राजनीतिक दलों से मतदान केन्द्र में बीएलए नियुक्त करने कलेक्टर ने आग्रह किया।

 बैठक में एसपी  सिद्धार्थ तिवारी, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण भगत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  मनेंद्रगढ़  अभिषेक कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर  मूलचंद चोपड़ा, विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें