Advertisment

14th August 2026

BREAKING NEWS

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण

मनेद्रगढ़ में खुलेगा योग वैलनेस सेंटर, योग समिति ने किया आभार व्यक्त

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

: ग्राम पंचायत उसरी जोर में नव निर्वाचित सरपंच और पंचों ने ली शपथ, गांव के विकास का लिया संकल्प

Admin Mon, Mar 3, 2025

उसरी जोर। छत्तीसगढ़। ग्राम पंचायत उसरी जोर में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के तहत नव निर्वाचित सरपंच एवं पंचों ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण की। छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 90 के तहत सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत सचिव द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें रोशन लाल अवस्थी प्रमुख रूप से शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह में सरपंच निर्मला ध्रुव के साथ-साथ पंच पद पर निर्वाचित सरिता बाई, हरि सिंह, कुंवर सिंह यादव, टीकम सिंह, नागेश कुमार यादव, मालती बाई, अम्लादी भाटी, अनु छाया बाई और निर्मला बाई ने अपने पद की शपथ ली। गांव के वरिष्ठजनों ने सभी नवनिर्वाचित पंचों और सरपंच को मार्गदर्शन दिया और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की सीख दी। गांव की जनता ने इस बार पंचायत चुनाव में बदलाव की लहर को अपनाते हुए अधिकांश पदों पर नए प्रत्याशियों को चुना है। यह निर्णय गांव में पहले सामने आए विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नई पंचायत टीम गांव की सड़क, बिजली, पानी, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने ग्राम के समृद्धि और उन्नति के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे अगले पांच वर्षों में उसरी जोर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। गांववासियों ने भी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में गांव का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें