Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

: सफलता को प्राप्त करने का एकमात्र मंत्र ईमानदारी, कड़ी मेहनत और अनुशासनपूर्ण जीवन है- डाॅ. प्रकाश जायसवाल

Admin Mon, Jul 1, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में आज संयुक्त रूप से डाॅक्टर्स एवं सी.ए. डे मनाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डाॅक्टर प्रकाश जायसवाल एवं सी.ए. नितीन अग्रवाल को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ संस्था के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला के स्वस्तिवाचन के मध्य माता सरस्वती के छायाचित्र में डाॅक्टर प्रकाश जायसवाल, सी.ए. नितीन अग्रवाल एवं संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्था के सचिव संजय सेंगर के द्वारा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए स्वागत उद्बोधन दिया गया। डाॅ प्रकाश जायसवाल का स्वागत संस्था के शिक्षक निशान्त मौर्य एवं सी.ए. नितीन अग्रवाल का स्वागत शिक्षक वी.एस. पाण्डेय के द्वारा स्मृति चिन्ह के साथ किया गया। कक्षा दसवीं की छात्रा संस्कृति विश्वकर्मा एवं साथियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था के शिक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को आज के दिन के महत्व को बताया। कक्षा 12वीं की छात्रा तन्वी ने भाषण एवं कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य तिग्गा ने कविता प्रस्तुत किया। डाॅ. प्रकाश जायसवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता को प्राप्त करने का एकमात्र मंत्र ईमानदारी, कड़ी मेहनत और अनुशासनपूर्ण जीवन है, वहीं सी0ए0 नितीन अग्रवाल ने भी सफल जीवन का रहस्य लगन के साथ अध्ययन और अनुशासित जीवन को बताया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन संस्था सचिव संजय सेंगर के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय के कक्षा पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर पोस्टर बनाया। कार्यक्रम में मंच संचालन संस्था की शिक्षिका पूनम सोरेन के साथ छात्राओं शिप्रा तिवारी और श्रुति मंगतानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक वी.एस. पाण्डेय ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों, सदस्यों, विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थी, सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें