Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: कला संकाय,विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया प्रांरभ हैं। इच्छुक छात्रायें विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन कराकर नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में प्रवेश ले सकती हैं- प्राचार्य डॉ. सरोज बाला श्याग विश्नोई

Admin Tue, Jul 16, 2024

  मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) में जो कि वर्तमान में शासकीय हाईस्कूल नई लेदरी जिला - मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) के भवन में संचालित हैं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरोज बाला श्याग विश्नोई के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार छ0ग0 शासन प्रवेश नियम 2024 के अनुसार कला संकाय,विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया प्रांरभ हैं। इच्छुक छात्रायें विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन कराकर नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) में प्रवेश ले सकती हैं पंजीयन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर प्रवेश लेने की सुविधा उपलब्ध हैं, कला संकाय में बी.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, विषय में अध्ययन की सुविधा कला संकाय में सीट संख्या प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में भी 90 हैं विज्ञान संकाय(बायो समूह) में बी.एस.सी. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में रसायनशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र,प्राणीशास्त्र विषय में अध्ययन की सुविधा विज्ञान संकाय(बायो समूह) में सीट संख्या प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में भी 45 हैं। विज्ञान संकाय(गणित समूह) में बी.एस.सी. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में रसायनशास्त्र, भौतिकशास्त्र, गणित, विषय में अध्ययन की सुविधा हैं विज्ञान संकाय(गणित समूह) में सीट संख्या प्रत्येक कक्षा में 45 हैं। वाणिज्य संकाय में बी.कॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में वाणिज्य में सभी विषय में अध्ययन की सुविधा हैं वाणिज्य संकाय में सीट संख्या प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में भी 90 हैं। कला संकाय,विज्ञान संकाय एवं वाणिज्य संकाय के स्वाध्यायी उतीर्ण छात्रायें भी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय में कला संकाय में इतिहास एवं विज्ञान संकाय में प्राणीशास्त्र, विषय में नियमित सहायक प्राध्यापक कार्यरत हैं शेष विषय के लिये अतिथि व्याख्याता की नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया गया हैं। महाविद्यालय को शहरी क्षेत्र में स्थानान्तरित करने के लिये कलेक्टर  को पत्र लिखा गया हैं। जैसे ही मनेन्द्रगढ में भवन उपलब्ध होगा, नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) को शहरी क्षेत्र मनेन्द्रगढ में स्थानान्तरित किया जा सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें