छत्तीसगढ़ रजत जयन्ती का उपलक्ष्य में विभिन्न विधाओं का आयोजन : रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया
Praveen Nishee Thu, Sep 18, 2025
खडगवाँ । एमसीबी। शासकीय माँ महामाया महाविद्यालय खडगवाँ में छत्तीसगढ़ रजत जयन्ती का उपलक्ष्य में विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमे क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिस प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के लगभग 45 विद्यार्थियों ने सहभागिता प्रदान की। महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्र सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग 30 भूतपूर्व विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझावों से महाविद्यालय विकास में अपना योगदान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय छत्तीसगढ़ @ 50 तथा विकसित छत्तीसगढ़ 2047 था, इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रुप में अजय सिंह, जनपद सदस्य एवं जनभागीदारी अध्यक्ष उपस्थित थे, विशिष्ट अतिथी के रूप में अरुणोध्य पाण्डेय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखित लाभ अगरिया, सरपंच, ग्राम पंचायत खड़गवां उपस्थित हुए एवं सेमिनार के विषय में अत्यन्त रोचक तथा ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की एवं महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा भी अत्यन्त प्रभावशाली वकतव्य प्रस्तुत किया गया। इसी कड़ी में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने भरपूर योगदान प्रदान किया।
विज्ञापन