Advertisment

21st June 2026

BREAKING NEWS

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

क्षत्रिय समाज शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य जयंती : महाराणा प्रताप जी के शौर्य, देश सेवा आदि की गाथा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया गया

Praveen Nishee Fri, May 30, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। क्षत्रिय समाज महासभा मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और बिजुरी अनुपपुर मध्यप्रदेश के समस्त क्षत्रियों और क्षत्रानियो, व बच्चों की गरिमामई उपस्थिति में क्षत्रिय समाज शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की सामाजिक गरिमा और परंपरा अनुसार हिंदू पंचांग तिथि अनुसार 29/5/25 को समय 6 बजे हमारे क्षत्रिय समाज महाराणा प्रताप भवन मनेंद्रगढ़ में भव्य जयंती मनाई गई।उक्त आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों और महिलाओं के द्वारा महाराणा प्रताप जी के शौर्य, देश सेवा आदि की गाथा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया गया। जयंती अयोजन में कई लोगो के द्वारा कविता,गीत के माध्यम से सामाजिक समरसता पर प्रस्तुत किया गया।जयंती के भव्य आयोजन में समाज के महिलाओं की संगठन में सक्रियता पर विचार विमर्श किया गया जल्द ही महिलाओ की कार्यकारणी सदस्य बनाया जायेगा।क्षत्रिय समाज एमसीबी द्वारा बोर्ड परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल करने पर बच्चो को सम्मानित किया गया है।समाज के पतन और उठान के मुद्दों पर परिचर्चा किया गया। क्षत्रिय समाज उत्थान और सामाजिक आवश्यकता पर गहन मंथन किया गया। भवन निर्माण और अन्य जरूरी कार्य हेतु समाज में जानकारी दी गई और आगामी समय में क्षत्रिय समाज के हर आयोजन और भी बेहतर किए जाने पर भी मंथन किया गया।उक्त आयोजन में समाज के एल एन सिंह पूर्व प्राचार्य, सचिंद्र सिंह पूर्व प्राचार्य, जे एस सिंह पूर्व व्याख्याता, श्रीमती इंदिरा सेंगर संरक्षक विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल आर पी सेंगर, डॉ.वी पी एस चौहान , डॉ . बघेल, माधो सिंह, रमेश सिंह भारत सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंजीत सिंह, दुर्ग विजय सिंह, अशोक सिंह अशोक साहित्य सदन, संजय सिंह सेंगर प्राचार्य, उमाशंकर सिंह, सुरेश सिंह, संदीप सिंह, कल्याण सिंह डब्बू, सूरज भान सिंह गहरवार अधिवक्ता, दीपक सिंह, कौशलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, डॉ.सौरभ् सिंह, दिव्यांशु सिंह, जलज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, शेखर सिंह, जे के सिंह, बलराम सिंह श्रीमती प्रवीण सिंह,अनुपमा सिंह,चंद्रकला सिंह, कीर्ति राणा,नीतू सिंह,मंदिरा सिंह,सीमा सिंह, शीला सिंह, ममता राणा,सुशीला सिंह, प्रियंका सिंह, चांदनी सिंह, स्वाति सिंह,कनक लता सिंह और सैकड़ों समाज के अन्य लोगो की प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से उपस्थित रहे हैं। कार्यक्रम का पूरा संचालन आशीष कुमार सिंह अधिवक्ता और सूरज भान सिंह गहरवार अधिवक्ता के द्वारा किया गया और आभार संजय सिंह सेंगर के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विशेष योगदान हमारे प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें