Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

: मतदाताओं कि खामोशी ने बढ़ाई नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के दावेदारों की बेचैनी

Admin Thu, Feb 6, 2025

देवभोग न्यूज। गरियाबंद।  (रोशन लाल अवस्थी की कलम से ) नगर पंचायत देवभोग के चुनाव कि उल्टी गिनती प्रारंभ हो चुकी है पर मतदाताओं पर अभी तक चुनावी रंग चढ़ना प्रतित नहीं हो रहा है प्रत्याशियों के जनसमपर्क के बाद भी मतदाताओं में खामोशी व्याप्त है। इससे राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों कि बेचैनी बढ़ती जा रही है। देवभोग नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है हालांकि आम आदमी पार्टी का देवभोग नगर पंचायत के चुनाव में उतनी असरदार साबित नहीं होगी। कांग्रेस ने पुरुष उम्मीदवार राजेश तिवारी को नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट देकर मुकाबला को और अधिक रोचक बना दिया है वहीं बीजेपी ने भारी कश्मकश के बाद महिला उम्मीदवार अनिता विकास उपाध्याय पर दांव खेला है। अब सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच होनी है। वहीं नगर के 15 वार्ड में पार्षद के मध्य भी रस्साकसी जारी है जहां 15 वार्ड के कुछ वार्ड में बीजेपी और कांग्रेस के बिच मुकाबला है तो कुछ वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। देवभोग नगर को इसी वर्ष नगर पंचायत का दर्जा मिला है जिसके कारण भी यहां के मतदाताओं को कुछ जानकारी का अभाव है यहां लोगों को मूलभूत सुविधाओं का विषेश ध्यान रखना होगा नगर पंचायत बनने के बाद नगर के सभी कार्य को व्यवस्थित करना होगा ताकि नए नगर पंचायत में लोगों को किसी तरह कि कोई परेशानी न हो सकें और लोगों को रोजगार मिल सकें। 15 वॉर्ड में से 09 वार्डो में बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला*.. अगर नगर पंचायत देवभोग के कुल 15 वार्ड में से 09 वार्डो में बीजेपी और कांग्रेस का सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है वहीं वॉर्ड क्रमांक 3, 4,7,9,11 में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है इसमें बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों का रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है वहीं वॉर्ड क्रमांक 15 में दो सगे भाई को बीजेपी और कांग्रेस ने मैदान में उतारा है छोटे भाई बीजेपी से तो बड़े भाई कांग्रेस से पार्षद हेतु चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें