Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

: कोलकाता में आत्मा और रायपुर में विराजित है मां महाकाली का शरीर...

Admin Wed, Oct 9, 2024

रायपुर के आकाशवाणी तिराहा,मुख्यमार्ग पर स्थित महाकाली मंदिर की लोक प्रियता प्रदेश में है।अंग्रेजों के शासन में कामाख्या से आए नागा साधुओं ने उस समय जंगल में महाकाली के स्वरूप को निरूपित किया, 3 दिन जंगल में रुके, महाकाली को प्रतिष्ठापित कर आगे यात्रा पर निकल गये।जानकारों की मानें तो मंदिर करीब 150 वर्ष से अधिक पुराना है।पुराना मंदिर तो अब नहीं है। नया रूप दे दिया गया है।1992 में मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। 25 सालों में मंदिर की प्रसिद्धि इतनी बढ़ी कि यहां तांत्रिक पूजा के लिए कोलकाता से भी तांत्रिक पहुंचते हैं। मान्यता है कि मां काली की आत्मा कोलकाता में है,पर शरीर यहां विराजमान है।महाकाली की मूर्ति का मुख उत्तर दिशा में है जो तांत्रिक पूजा करने वालों के लिये विशेष महत्व भी रखता है। आकाशवाणी चौक पर स्थित मां महाकाली मंदिर में ​देवी की नई प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हाल ही में संपन्न की गई है। पुरानी प्रतिमा के क्षरण होने की वजह से नई प्रतिमा बनवाई गई है। मूर्तिकार के अनुसार प्रतिमा ब्लैक स्टोन से बनी है वह एक हजार साल से भी ज्यादा पुराना है।पत्थर को तराशकर नई प्रतिमा बनाई गई है।केंदुझार (ओडिशा) की गहरी खदान से ब्लैक स्टोन निकाला गया है।मूर्तिकार ज्योति रंजन परिडा और उनकी टीम ने पूरा विग्रह 30 क्विंटल के पत्थर को तराश कर बनाया है।अब प्रतिमा 5 क्विंटल के आसपास बतायी जा रही है। प्रतिमा बनाने में10 माह का समय लगा।मंदिर में विराजी माँ की नई प्रतिमा हूबहू पुरानी प्रतिमा की तरह ही है। नई मूर्ति की लंबाई,चौड़ाई,हाव-भाव, आकृति,आकार,पुरानी  मूर्ति जैसा ही है। चैत और शरद नवरात्रि में हजारों तेल-घी के ज्योति कलश स्थापित किये जाते हैँ।(मुझे भी बतौर ट्रस्टी, उपाध्यक्ष माँ की सेवा का सौभाग्य मिला है)

विज्ञापन

जरूरी खबरें