Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

एसईसीएल अंतर-क्षेत्रीय नारी शक्ति खेल महोत्सव का भव्य समापन : अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एसईसीएल, हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य में खेल महोत्सव का हुआ समापन

Praveen Nishee Mon, Dec 22, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में अंतर-क्षेत्रीय नारी शक्ति खेल महोत्सव 2025–26 का भव्य आयोजन दिनांक 20 दिसंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक सद्भावना खेल परिसर, क्षेत्रीय मुख्यालय, एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में किया गया। खेल महोत्सव के समापन समारोह का आयोजन दिनांक 21.12.2025 को सद्भावना खेल परिसर, क्षेत्रीय मुख्यालय, एसईसीएल हसदेव क्षेत्र में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में एसईसीएल, सीएमडी हरीश दुहन के साथ श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप मे एसईसीएल के निदेशकगण एन फ्रेंकलिन जयकुमार, आर एस महापात्र तथा श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षगण श्रीमती अनीथा फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनीता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्रा ने कार्यक्रम की शोभा बढाई।

समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधकगण, क्षेत्रों की महिला समितियों की अध्यक्षाएँ, हसदेव क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष, स्टाफ अधिकारीगण , मानव संसाधन विभाग की टीम, जागृति महिला समिति के सदस्यगण एवं एसईसीएल के 13 क्षेत्रों तथा 03 इकाइयों से लगभग 325 महिला प्रतिभागियों की उपस्थिति ने समारोह यादगार बनाया ।

महोत्सव के अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, 50 मीटर दौड़, 50 मीटर रिले रेस, फ्लाइंग डिस्क एवं फन गेम्स जैसे मटका बैलेंस रेस, वन लेग रेस, जलेबी रेस एवं पिक एंड रन रेस का आयोजन किया गया । बैडमिंटन मे 45 वर्ष से कम आयु वर्ग मे मुख्यालय बिलासपुर से पधारी श्रीमती विनीता जैन और साथी रेड्डी की जोड़ी ने तो 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग मे श्रीमती अन्नपूर्ण ठाकुर और डॉक्टर आशा रॉय की जोड़ी ने बाजी मारी । इसी तरह कैरम मे गेवरा क्षेत्र की अनुषा बी, शतरंज मे हसदेव क्षेत्र की रतनी साहू, फ्लाइंग डिस्क मे भटगाओं की मालती सिंह, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग मे 50 मीटर की दौड़ मे कोरबा की गायत्री, 45 वर्ष से कम आयु वर्ग मे 50 मीटर की दौड़ मे भटगाओं की चंद्रमनी ने बाजी मारी। समग्र रूप से टीम चैम्पियन के रूप मे भटगाँव ने विजेता की ट्राफी तथा हसदेव क्षेत्र ने उपविजेता की ट्राफी पर कब्जा किया। दो दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में महिला प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना, टीमवर्क एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में अपने संबोधन में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एसईसीएल, हरीश दुहन ने अपने सम्बोधन मे उल्लेखित किया की यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास एवं सामूहिक ऊर्जा का उत्सव है। यह आयोजन महिलाओं के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित होगा । मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महिला सशक्तिकरण में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विजेता एवं सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए सराहना की । संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत आनंदमय, सौहार्दपूर्ण एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने सभी के मन में सकारात्मक ऊर्जा और मधुर स्मृतियाँ संजो दीं।

कार्यक्रम के आरंभ में क्षेत्रीय महाप्रबंधक हसदेव क्षेत्र श्री मनोज बिशनोई ने कंपनी मुख्यालय बिलासपुर से पधारे मुख्य अतिथि अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एसईसीएल, श्री हरीश दुहन, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, निदेशकगण, महिला मंडल की उपाध्यक्षगण का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया तथा आयोजन को संपन्न करने हेतु उनके द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन रूपरेखा से लेकर क्रियान्वयन तक की व्यवस्था को जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र की अध्यक्षा डॉक्टर सरोज बाला श्याग बिशनोई तथा उनकी टीम श्रीमती रूना मित्रा, श्रीमती रजनी सिंह, श्रीमती पूनम रानी, रूपा दत्ता, माला तिवारी, रिचा अग्रवाल, मोनी बरुआ, किरण केशर, चंदा नामदेव, स्नेह नामदेव, सुष्मिता मिश्रा, सुमन झकर ने पूरी ज़िम्मेदारी से सँभाला और अविस्मरणीय बनाया ।

विभिन्न खेलों को सम्पन्न कराने मे शिवकुमार चौधरी, जे पी श्रीवास्तव, रणधीर ठाकुर, अनीता तिरकी और उनकी टीम का योगदान रहा। नारी खेल महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने मे स्टाफ ऑफिसर धर्मेंद्र दत्त तिवारी, अमन कुमार नामदेव, अमन कुमार तथा पूरी मानव संशाधन विभाग की टीम ने अथक मेहनत की।

अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन जागृति महिला समिति हसदेव क्षेत्र की अध्यक्ष डॉक्टर सरोज बाला श्याग बिशनोई ने किया तथा श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में एसईसीएल के मानव संसाधन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का सफल मंच संचालन नितिन गुप्ता एवं श्रीमती तृप्ति पांडेय द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें