Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

"मोर तिरंगा मोर अभियान" : तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है

Praveen Nishee Thu, Aug 7, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। "मोर तिरंगा मोर अभियान" के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नदी पार स्थित गुजराती भवन में किया गया। यह कार्यशाला राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने, तिरंगा यात्रा को सफल बनाने एवं हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा अभियान की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से संपन्न हुई।

कार्यशाला की शुरुआत भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। मंचासीन अतिथियों में पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, भरतपुर-सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह, अभियान के जिला संयोजक लखन लाल श्रीवास्तव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामलाल साहू सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में तिरंगा यात्रा की आवश्यकता, उद्देश्य एवं जनसहभागिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, जिसे हर घर पर लहराना देश के प्रति हमारी श्रद्धा का परिचायक है। कार्यशाला में जिला स्तर के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष मजूमदार ने किया.कार्यशाला के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रशिक्षण सत्र, तथा प्रचार-प्रसार के माध्यम पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर अभियान को जनआंदोलन का रूप दें।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस अवसर पर जिला मिडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने सभी उपस्थित जनों व सहभागियों के प्रति आभार प्रकट किया।इस मौके पर मुकेश जायसवाल,जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा, जिला मंत्री श्रीमती प्रवीण सिंह, कविता दिवान, हीरालाल मौर्य, जयंती यादव, जिला कार्यालय मंत्री रमेश यादव,पवन शुक्ला,आनंद गुप्ता, अधि.ज़ीतेन्द्र प्रताप सिंह,माधव सिंह, राजेश कुमार विश्वकर्मा,जिला सोशल मिडिया संयोजक मनोज केशरवानी, धर्मपाल सिंह,रमेश कुमार जयसवाल,राम प्रताप गुप्ता,रामकृष्ण, गंगा राम, रामभरोस,मुनीम सिंह,रामा शंकर सिंह , श्रीमती कविता दीवान,कलावती सिंह , आशा सिंह,ज्योति गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष मनेंद्रगढ़, अर्चना विश्वकर्मा मंडल महामंत्री मनेंद्रगढ़, गौरी सिंह जिला उपाध्यक्ष, सरोज यादव जिला उपाध्यक्ष,अनीता सिंह जिला सदस्य केल्हारी,जानकीबाई कुसरो जनपद अध्यक्ष मनेंद्रगढ़,बबीता सिंह मंडल अध्यक्ष हसदेव मंडल सुनील मिश्रा समेत जिले भर के पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें