Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

विवेकानन्द महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजन : सरदार वल्लभ भाई पटेल के दृढ़ प्रयासों के कारण ही भारत की एकता संभव हो पाई - डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई

Praveen Nishee Fri, Oct 31, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वें जन्म दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2025 को पूर्वान्ह महाविद्यालय में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ. विश्नोई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि आपकी नेतृत्व कार्य एवं निर्णायक भूमिक दृढ़संकल्प, अडिग इच्छाशक्ति से भारत को स्वतंत्रत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आजादी के बाद भारत के एकीकरण में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा। आपने स्वतंत्रता के बाद भारत की 562 से अधिक देशी रियासतों को भारतीय संघ में सफलतापूर्वक विलय कराया, जिससे भारत एक मजबूत राष्ट्र बना। इन्ही कार्यो के कारण सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। आपके दृढ़ प्रयासों के कारण ही भारत की एकता संभव हो पाई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती के संरक्षण में प्रभारी प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई द्वारा शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ ली। डॉ. रश्मि तिवारी, डॉ. सुशील कुमार तिवारी, डॉ. अरूणिमा दत्ता, रंजीतमणी सतनामी, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, श्रीमती स्मृति अग्रवाल श्री शरणजीत कुजूर, सुनील कुमार गुप्ता, कमलेश पटेल, डॉ. रामजी गर्ग, रामनिवास गुप्ता, डॉ. रिंकी तिवारी, सुश्री अल्पना रानी खलखो, पुष्पराज सिंह, प्रकाशदास मानिकपुरी, सुमित कुमार तिवारी मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन बाड़ा, बाबूलाल शुक्ला, श्रीमती मीना त्रिपाठी, सुश्री साधना बुनकर, सतीश सोनी, पारसनाथ तिग्गा एवं विद्यार्थी द्वारा बड़ी संख्या में इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ ली।

विज्ञापन

जरूरी खबरें