Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

पुलिस सुस्त,चोर चुस्त : सुने घर में चोरी, चोरों ने उड़ाए नगद व जेवरात

Praveen Nishee Thu, Nov 13, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एनएच-43 स्थित सुरेश कश्यप के मकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, मां के निधन के बाद उनके कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरा परिवार मनेंद्रगढ़ गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ दिया और लगभग दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात, बर्तन सहित 40 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया।

यह घटना नागपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पिछले दिनों 4–5 चोरी की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी का भी खुलासा नहीं हो सका है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी थाना प्रभारी जे.एस. गायकवाड़, साइबर सेल के पुष्कल सिन्हा एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डॉग की टीम भी जल्द आ रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे की संभावना जताई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें