Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

एकल अभियान द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के लिए दिनचर्या,खानपान, स्वक्षता, नशा मुक्ति रहे -डॉ. पूर्णिमा सिंह

Praveen Nishee Mon, Apr 28, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।एकल अभियान के द्वारा दूरस्थ ग्राम सीरियाखोह में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें सैकंडों की संख्या में ग्रामीणों का उपचार किया गया । एकल अभियान के स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया । मरीजों का परीक्षण और उपचार आयुष विशेषज्ञ मनेंद्रगढ़ डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ मेघा गुप्ता, दंत चिकित्सक डॉ अमित कुमार सिंह, नेत्र सहायक अधिकारी आर डी दीवान ,प्रेम यादव , साक्षी , द्वारा किया गया। शिविर में आयुष,दंत, नेत्र रोगों का परीक्षण और उपचार किया गया।।

डॉ पूर्णिमा सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के लिए दिनचर्या,खानपान, स्वक्षता, नशा मुक्ति के बारे मे जानकारी दी । सीमा सिंह ने एकल अभियान द्वारा पुनः दूरस्थ ग्राम में शिविर लगा कर सतत उपचार और लोगों को जागरूक करने की बात कही।

एकल अभियान द्वारा इस प्रकार के आरोग्य शिविर समय समय पर लगाया जाता हैं, इसके अतिरिक्त 10 संच में 300 विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित है, जिसके माध्यम से गांवों के बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिया जा रहा है। समय समय पर खेलकूद का आयोजन कर ग्रामीण खेल प्रतिभा का सामने लाने का काम समिति करती है।

इस अवसर पर अंचल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अंचल सचिव,आर डी दीवान, सीमा सिंह, कृष्णा निशी,सरोज अग्रवाल, नवनीत कुशवाहा, संच प्रमुख कृष्ण कुमार यादव, सीरियाखोह के सरपंच, आदि उपस्थित थे

विज्ञापन

जरूरी खबरें