Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: चरचा अस्पताल में डॉक्टर की पदस्थापना नहीं हुई है...ऐसे में दो नर्स स्टाफ को यहां लोगों की सुविधा के लिए रखा गया है- सीएमएचओ डॉ आर एस सेंगर

Admin Wed, Jan 10, 2024

[video width="832" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240110-WA0377.mp4"][/video] प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के दौरान एक डॉक्टर व स्टाफ को पदस्थ किया था पर कुछ ही महीने बाद स्टाफ को यहां से हटा दिया गया। अस्पताल में सिर्फ दो नर्स व्यवस्थाएं संभाल रहीं हैं। और बताती है कि किसी गम्भीर बीमारी होती है तो 12 किलोमिटर जिला अस्पताल रिफर कर दिया जाता है... [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240110-WA0375.mp4"][/video]   शिवपुर चरचा नगर पालिका क्षेत्र है यहां एसईसीएल की कोयला खदानें भी संचालित हैं....स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने से करीब 25 हजार आबादी को परेशानी हो रही है... नगर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण यहां इलाज के लिए आते हैं... पर अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को इलाज के मजबूरी में लोग निजी क्लिनिक में इलाज के लिए जा रहे हैं...इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार, हाथ पैर दर्द, जी घबराना जैसी बीमारियों के साथ वायरल का प्रभाव है। [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240110-WA0379.mp4"][/video] लोगों का कहना है कि चरचा कॉलरी से बैकुंठपुर जिला अस्पताल की दूरी 12 किलोमिटर है जहां आने - जाने में ऑटो में 40 से 50 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं। यात्री बसों से आने जाने में भी दिक्कत होती है।ऐसे में शहरवासी लंबे समय से अस्पताल में डॉक्टर की नियुक्ति को लेकर मांग कर रहे हैं। पहले एक डॉक्टर अपनी सेवाएं देते थे लेकिन वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी डॉक्टर नियुक्त नहीं है। केवल नर्सो के भरोसे है लोगों को हो रही परेशानियों की न जनप्रतिनिधियों को है और न ही अधिकारियों को कोई परवाह है। अक्सर दुर्घटनाओं के केस में प्राथमिक उपचार किसी संजीवनी से कम नहीं होता है या फिर 12 किमी दूर जिला अस्पताल आना पड़ता है [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240110-WA0380.mp4"][/video] [video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240110-WA0378.mp4"][/video] स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का मानना है कि शासन स्तर पर नियुक्ति नहीं हो रही है इसलिए परेशानी हो रही है... [video width="848" height="496" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240110-WA0381.mp4"][/video] सीएमएचओ डॉ आर एस सेंगर कहना है कि चरचा अस्पताल में डॉक्टर की पदस्थापना नहीं हुई है...ऐसे में दो नर्स स्टाफ को यहां लोगों की सुविधा के लिए रखा गया है...पीएससी लेबल तक डॉक्टर पदस्थापना होती है.. लेकिन नई सरकार बनी है जब शासन वहां के पदस्थापना करेगी तो वहां के लिए डॉक्टर उपलब्ध हो जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल से हमारी बात हुई है जल्दी डॉक्टर और स्टाफ जिले में उपलब्ध हो जाएंगे। [video width="848" height="432" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240110-WA0385.mp4"][/video]   छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है राज्य में डॉक्टर की कमी है इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है और वह डॉक्टरो से बातचीत करेंगे और किन परिस्थितियों में काम करना चाहेंगे... उनके लिए मुख्यमंत्री से बातचीत कर अगर कोई भी पॉलिसी बनाना होगा तो उसे पर बात करेंगे और जल्दी छत्तीसगढ़ में डॉक्टर की कमी को दूर करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें