Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: बैकुण्ठपुर विधानसभा निर्वाचन में 8 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला,अंतिम दिन किसी ने नहीं ली नाम वापसी,प्रत्याशियों को हुआ चुनाव चिन्ह आवंटित बैकुण्ठपुर के मतदाता 17 को करेंगे भाग्य का फैसला

Admin Thu, Nov 2, 2023

कोरिया 02 नवम्बर 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन की सरगर्मी, गुलाबी ठंड में बढ़ी हुई है। निर्वाचन कार्य मे जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों के नहाने व भोजन का समय अन्य दिनों के अपेक्षा बदल चुका है। विधानसभा बैकुंठपुर निर्वाचन में नामांकन पत्र जमा करने के पश्चात नाम वापसी की आज 2 नवम्बर को अंतिम तिथि थी। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अब आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। भारतीय जनता पार्टी से  भइया लाल राजवाड़े, कांग्रेस से श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, आम आदमी पार्टी से डॉ. आकाश कुमार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से  दुर्गेश साहू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से  मेजर प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी से  सोमार साय लोहार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से  संजय सिंह कमरो तथा निर्दलीय प्रत्याशी  बृजमोहन साहू है। बता दें कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल है, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र राज्यस्तरीय मान्यता दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) है और अन्य गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दल है। आज इन प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी को कमल , कांग्रेस को हाथ,आम आदमी पार्टी को झाड़ू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बांसुरी, समाजवादी को साइकिल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी तथा निर्दलीय प्रत्याशी को एयर कंडीशनर चिन्ह प्रदान की गई है। बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन में महज 14 दिन बचे हैं। 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से सभी 306 मतदान केन्द्रों में विधानसभा के दो लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें