Advertisment

20th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

. हाई स्कूल एवं शा. मिडिल स्कूल चनवारीडांड में : खेल सप्ताह के तृतीय दिवस का आयोजन

Praveen Nishee Tue, Aug 12, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारत सरकार की लोकप्रिय योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत मिशन शक्ति हब महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बालिकाओं के प्रतिभा को सामने लाने एवं हर क्षेत्र में बालिकाओं के सकिय भागिदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती के मार्गदर्शन में जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा के द्वारा आज शा. हाई स्कूल एवं शा. मिडिल स्कूल चनवारीडांड में खेल सप्ताह के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं को आउटडोर गेम में खो खो, कुर्सी दौड, बोरा दौड, 100 मीटर दौड, फ्लाइण्डनेस, चाफकलेट दौड़, रस्सी दौड़, फुगडी, बैडमिनटन, मेंढ़क दौड़, जैसे खेल एवं इनडोर में कैरम, लुडो, सांप सीढ़ी, जैसे खेलों का आयोजन किया गया। दोनों ही प्रकार के खेलों में बालिकाओं ने पूर्ण आनन्द प्राप्त किया। बालिकाएं प्रत्येक खेल में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस खेल सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास को सुदृढ करना एवं बालिकाओं के छिपे हुए प्रतिभा को दुनिया के सामने उजागर करना है। इस हेतु बालिकाओं को खेल के माध्यम से अधिक से अधिक सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है ताकी बालिकाएं भी हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकें और समाज तथा देश में अपना अलग पहचान बना सके। खेल और अधिक रोचक बनाने एवं बालिकाओं के उत्साह को बढ़ाने के लिए विजेता प्रथम, द्वितीय, और तृतीय प्रतिभागी बालिकाओ को लिए पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग से रणधीर ठाकुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से विनोद जायसवाल एवं स्कूल के प्राचार्य एल. टोप्पो, प्रधान पाठक, श्रीमती अपर्णा चक्रवती एवं समस्त शिक्षकगण ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग मिशन शक्ति (हब) से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन किया साथ ही अनीता कुमारी साह वित्तीय साक्षरता समन्वय मिशन शक्ति हब कलावती सुपरवाइजर एवं देवंती बाई चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें