Advertisment

10th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व : मनेन्द्रगढ़ में योगधारा शिविर का तीसरा दिन, स्वामी परमार्थ देव ने बताए योग और प्रातःकालीन दिनचर्या के लाभ

Praveen Nishee Tue, Jun 2, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। 6 जून तक चल रहे योगधारा शिविर के तीसरे दिन हरिद्वार से पधारे स्वामी परमार्थ देव जी ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सुबह जल्दी उठना और नियमित योग करना शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

स्वामी जी ने कहा कि योग से शरीर निरोग रहता है, मन शांत होता है तथा व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से योगधारा शिविर का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन का आधार है। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

स्वामी परमार्थ देव जी 3 व 4 जून को भी योगाभ्यास कराएंगे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाये ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें