Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे उत्साह और उमंग के साथ : भाजपा की जीत का यह जश्न लंबे समय तक याद रखा जाने वाला रहा, जहां उत्साह, उमंग और जोश का अनोखा संगम देखने को मिला

Praveen Nishee Tue, May 5, 2026

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। मनेंद्रगढ़ शहर के भगत सिंह तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए जमकर नारेबाजी की और पार्टी की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी कर आसमान को रोशन किया गया और पटाखों की गूंज से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुड़ी और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। युवा कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन पर भरोसा जताया है, जिससे पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। नेताओं ने आगे कहा कि यह जीत आने वाले चुनावों के लिए भी एक मजबूत संदेश है और कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे आयोजन में अनुशासन बनाए रखा गया। कुल मिलाकर, मनेंद्रगढ़ में भाजपा की जीत का यह जश्न लंबे समय तक याद रखा जाने वाला रहा, जहां उत्साह, उमंग और जोश का अनोखा संगम देखने को मिला।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी के द्वारा बताया की सबसे पहले मैं पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ आदरणीय नरेन्द्र मोदिव अमित शाह की कुशल रणनीति से आसाम व पुडुचेरी में हमारी सरकार दुबारा आई वही भारत माता की वंदना की धरती वंदेमातरम की धरती बंगाल जन गण मन राष्ट्र गान की धरती बंगाल शक्ति की आराधना की धरती बंगाल पहली बार भारत के उस राज्य को भारतीय जनता पार्टी ने भगवा रंग से रगा है आज यह संदेश पूरे देश को पूरी दुनिया को जा रहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरुद्ध में जिस टीएमसी ने जिस डीएमके ने जिस कांग्रेस ने जिस सपा ने सडयंत्र पूर्वक अधिकारों को छीना था आज उसका जवाब बंगाल की माताओं ने आसाम की माताओं ने अन्य पांचों राज्यो की माताओं ने बहनों ने जो उत्तर दिया है विपक्ष को समझ आ जाना चाहिये

वही युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही थी दो सीट से लेकर आज 190 प्लस में भाजपा सरकार बना रही है और असम में तीसरी बार ज़रकर बनाने जा रही है साथ मे पेण्डुचेरी में भी एनडीए गठबंधन सरकार बनाने जा रही है मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृव व अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बहुत बहुत बधाई देता हु और उन लाखों कार्यमर्तो की बधाई दूंगा निश्चित तौर ओर वह मानता बनर्जी के कुशासन और अत्याचार का अंत हुआ है

विज्ञापन

जरूरी खबरें