Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

वीर बाल दिवस सेवा संकल्प : रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की जान न जाए, इसी सेवा भाव से यह आयोजन किया गया है- सन्नी खनूजा

Praveen Nishee Fri, Dec 26, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मुख्यालय में वीर बाल दिवस सेवा संकल्प के तहत एक विशाल और सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 30 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया ।

यह आयोजन सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर जिला अस्पताल परिसर में किया गया, जहां सुबह से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा, बुजुर्ग और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। शिविर में मौजूद चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की पहले पूरी स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन, रक्तचाप और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल थे। जांच पूरी होने के बाद ही सुरक्षित तरीके से रक्तदान कराया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष सन्नी खानूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर मंच द्वारा यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज की जान न जाए, इसी सेवा भाव से यह आयोजन किया गया है। सन्नी खनूजा ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे ने बताया कि 220 बिस्तर जिला अस्पताल में आयोजित इस रक्तदान शिविर में सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहले चिकित्सकीय जांच की जा रही है और उसके बाद ही रक्त संग्रह किया जा रहा है। साथ ही रक्तदान के पश्चात दाताओं को जूस और फल भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक लोग भाग लें और रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं होती। इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में 220 बिस्तर सिविल हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ.स्वप्निल तिवारी,सांस्कृतिक मंच के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें