Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

पूर्व CM भूपेश बघेल का सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ब्यान दे रहे है : सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया ब्यान है, यह एक भूपेश बघेल द्वारा छोड़ा गया शिगूफा है -मुरलीधर सिन्हा

Praveen Nishee Mon, Feb 16, 2026

गरियाबंद। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ब्यान का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह एक शिगूफा है और पूर्व मुख्यमंत्री का सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया ब्यान है, उन्होंने कहा कि यह कोरी कल्पना बात है । श्री सिन्हा ने बताया कि सन 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार धोखे से बन गई थी और अपने पांच साल के कार्यकाल में पाताल से लेकर आकाश तक भ्रष्टाचार में भूपेश सरकार डूबी थी, पांच साल के कार्यकाल में सत्ता से जाते ही अधिकांश कांग्रेसी नेता या तो जेल में है या बेल में है, मौका का नजाकत देखते हुए अधिकारियों ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिये जिसमें से कुछ जेल में है अथवा वो भी बेल (जमानत) पर है, यहां तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र ने भी लपेटना नहीं छोड़ा जो अभी जमानत में है और कोर्ट कचहरी का परिक्रमा करना पड़ रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिवालय में रही राज्य प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया ने "अकूत" संपत्ति अर्जित कर ली थी जो भूपेश सरकार के जाते ही घोटाला का उजागर हुआ और जेल की हवा खाने से बच नहीं पाई, जांच एजेंसियां ने आय से अधिक अर्जित संपत्ति को अटैच कर ली हैं । भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि भाजपा में नीयत, नेता और नेतृत्व कमी की नहीं है, ऐसे में हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री विश्व में अपने नेतृत्व से डंका बजाने वाले नरेन्द्र मोदी एवं कुशल रणनीतिकार केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अलोकप्रिय नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा में आने का ऑफर कैसे दे सकते हैं ? भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया ब्यान है, यह एक भूपेश बघेल द्वारा छोड़ा गया शिगूफा है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें