Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: यह भारतियों के लिए भारतीयों द्वारा बनाई गई शिक्षा नीति है जिससे निश्चित रूप से भारत और भी सशक्त होगा- कुलसचिव डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी

Admin Fri, May 31, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ऐसी शिक्षा नीति है जो भारतीयता से ओतप्रोत है और आने वाले समय में विकसित भारत की संकल्पना में सहयोगी है । संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु एक संवेदीकरण कार्यशाला में कुलसचिव डॉ शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि यह भारतियों के लिए भारतीयों द्वारा बनाई गई शिक्षा नीति है जिससे निश्चित रूप से भारत और भी सशक्त होगा इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन प्रो.जी.ए.घनश्याम ने कहा कि जो छात्रों की संवेदनाओं को समझ सके वहीं अच्छा शिक्षक है इस नीति में हमारे आसपास की विषयवस्तु ही पाठ्यक्रम में शामिल होंगी यानी हमें लोकल को ग्लोबल करना है इसी तारतम्य में डा.डी.के.श्रीवास्तव ने कि अब पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें ई बुक, वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी इस कार्यशाला में लाहिड़ी महाविद्यालय, चिरमिरी के प्राचार्य डा.रामकिंकर पाण्डेय, नवीन महाविद्यालय, जनकपुर के प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा, केल्हारी महाविद्यालय के प्राचार्य शिवाकांत मिश्रा सहित विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालय के प्राचार्य व प्राध्यापक उपस्थित रहे कार्यशाला का संचालन हरिशंकर टोंडे ने किया साथ ही पर्यावरण प्रेमी श्री टोंडे के निर्देश पर ही अतिथियों को गुलदस्ते के स्थान पर पौधों से स्वागत किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें