Advertisment

16th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: पालको में जागरूकता, शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, पालको द्वारा अपनी समस्याओ को शिक्षकों तक पहुंचाने में यह बैठक मील का पत्थर साबित होगी

Admin Tue, Aug 6, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी आर संवर्ग में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस मौके पर मीटिंग में छात्राओं के अविभावक काफी संख्या में मौजूद रहे. माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरांत संस्था के प्राचार्य यू बी मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि पालक शिक्षक मीटिंग के अच्छे परिणाम सामने आएंगे. इस अवसर पर दिनेश्वर मिश्रा, रामचरित द्विवेदी, श्रीमती अनुपमा निशी,श्रीमती प्रतिमा पटवा,पालक शिक्षक मीटिंग के नोडल अधिकारी सत्येंद्र सिंह, समेत शिक्षण काफी संख्या में मौजूद रहे. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जिले में 97 जगहों पर यह मेगा बैठक आयोजित की गई. पालको में जागरूकता, शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, पालको द्वारा अपनी समस्याओ को शिक्षकों तक पहुंचाने में यह बैठक मील का पत्थर साबित होगी.

विज्ञापन

जरूरी खबरें