Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: विशेष जनजाति बैगा,कोडाकू सहित अन्य समुदायक के लिए आयोजित इस जनसमस्या व स्वास्थ्य शिविर में आस-पास के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे

Admin Mon, Feb 12, 2024

[video width="848" height="478" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/02/VID-20240212-WA0103.mp4"][/video]

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिला प्रशासन के सहयोग से एम.सी.बी. प्रेस क्लब द्वारा खड़गवां विकासखंड के पहुँच विहीन क्षेत्र नेवारी बहरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह,सीएमएचओ सुरेश तिवारी के साथ जनप्रतिनिधि व विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विशेष जनजाति बैगा,कोडाकू सहित अन्य समुदायक के लिए आयोजित इस जनसमस्या व स्वास्थ्य शिविर में आस-पास के हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

[video width="848" height="478" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/02/VID-20240212-WA0110.mp4"][/video]

एमसीबी प्रेस क्लब की मांग पर क्षेत्र के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मुख्य मार्ग से नेवारी बाहरा तक पहुँच मार्ग को जल्द निर्माण, गांव की पीडीएस प्रणाली को सरल बनाने हेतु अलग व्यवस्था,मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्पेशलिस्ट डॉक्टर व जाँच उपकरण को जल्द से जल्द पूरा करने की घोषणा की. वहीँ इसी शिविर से पूरे प्रदेश के लिए दो घोषणाएं की जिसमें विशेष जनजाति समुदाय के लिए प्रदेश के सभी जिलों में जनसमस्या निवारण शिविर सह स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदेश के सभी स्कूलों में स्कूली बच्चों का निरंतर स्वास्थ्य जांच की घोषणा की. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसकी घोषणा मैं अपने गृह जिले से करता हूँ. सोमवार को सभी सीएचएमओ को इसका आदेश जारी किया जायेगा। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ निःशुल्क एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवा वितरण, बीमारी सम्बंधित निःशुल्क ब्लड जाँच,जनपद पंचायत द्वारा ग्रामीण महिलाओं का महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरवाना, चालित थाना के आयोजन के साथ मनेन्द्रगढ़ के साईं दरबार समिति के द्वारा नेकी का दिवार जिसमें जरूरतमंदों को कपडा वितरण किया गया। वहीँ सरकारी डॉक्टरों से व शिविर स्थलों में स्वास्थ्य जांच को बढ़ावा दिलाने के मकशद से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने खुद अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की जाँच कराया। शिविर में पहुँचने के बाद मंत्री ने सभी स्टालों का निरिक्षण कर शिविर आये ग्रामीणों से मिलते हुवे बच्चो संग जमीन में बैठकर बात की उनका हाल जाना।

विज्ञापन

जरूरी खबरें