Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025,खड़गवां जनपद पंचायत चुनाव हुआ संपन्न: 12 जनपद सदस्य, 44 सरपंच और 542 पंच हुए नवनिर्वाचित

Admin Wed, Feb 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला निर्वाचन अधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार और रिटर्निंग अधिकारी जिला पंचायत अंकिता सोम शर्मा के मार्गदर्शन में विगत 19 फरवरी 2025 को खड़गवां जनपद पंचायत में पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत मतदान और मतगणना कार्य सम्पन्न हुई। आत्मानंद स्कूल खड़गवां में सारणीकरण कार्य के बाद, निर्वाचित अभ्यर्थियों की घोषणा की गई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कुल 12 जनपद सदस्य निर्वाचित किए गए, जिनमें से प्रत्येक जनपद पंचायत के लिए एक सदस्य चुना गया। इसके अतिरिक्त, 44 सरपंच उम्मीदवारों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कुल 361 सविरोध वार्डों में पंचों की निर्वाचन घोषणा की गई, जबकि 181 निर्विरोध वार्डों के निर्वाचित पंचों को प्रमाण पत्र पहले ही 6 फरवरी 2025 को वितरित कर दिए गए थे। खड़गवां क्षेत्र में 2 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र (क्रमांक 9 और 10) हैं, जिसमें 12 जनपद सदस्य और 44 पंचायतों के कुल 542 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव हुआ। सारणीकरण कार्य में, जनपद पंचायत 1 से श्यामबाई मरकाम, जनपद पंचायत 2 से रामवती पोया, जनपद पंचायत 3 से शिवरतन मरकाम, जनपद पंचायत 4 से गनराज सिंह कमरो, जनपद पंचायत 5 से वीरेंद्र करियाम, जनपद पंचायत 6 से सावित्री, जनपद पंचायत 7 से युगान्तर श्रीवास्तव, जनपद पंचायत 8 से सुनीता प्रजापति, जनपद पंचायत 9 से इंद्रवती मरावी, जनपद पंचायत 10 से सीता कुमारी, जनपद पंचायत 11 से अजय सिंह और जनपद पंचायत 12 से अमशेद सुनील सोनवानी निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें