Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: योग और उत्तम आहार के माध्यम हम अपने जीवन को शतायु बना सकते हैं-रविशंकर सिंह

Admin Fri, Jun 21, 2024

जनकपुर।एमसीबी। योग शरीर और मस्तिष्क को संतुलित और स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण प्राचीनतम विधा है, शरीर को निरोगी रखने के लिए लिए हमारे जीवनचर्या में प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य देना चाहिए शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में विकास खंड स्तरीय 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व नगर पंचायत जनकपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए प्राचार्य अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि योग को हमें दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहें इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह के द्वारा कहा गया कि हमारी प्राचीन भारतीय परम्पराओं के संरक्षण की महती आवश्यकता है, योग और उत्तम आहार के माध्यम हम अपने जीवन को शतायु बना सकते हैं। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक रामफल मिश्रा के द्वारा योग प्रोटोकॉल में वर्णित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया, कार्यक्रम के समापन का आभार ज्ञापन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर इस्माइल खान के द्वारा किया गया, इस अवसर पर सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैकरा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य दीपक सिंह बघेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपंचायत जनकपुर रमेश द्विवेदी, मंडल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग संजय पटेल, ग्रामीण कृषि विकास विस्तार अधिकारी रामसागर मार्को, मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला, प्रधान पाठक दिलीप कुमार उपाध्याय,महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक महावीर पैकरा,बीएल सोनवानी, हेमंत बंजारे,लैब टेक्नीशियन रामप्रसाद बैगा, सुरजीत सिंह मरकाम,महरोज बेगम, शमीम खान,माधवी बखरे, प्रधान पाठक अक्षयलाल पटेल, रमेश कुमार यादव, रघुवीर बंसल , तारकेश्वर राजवाड़े, पन्ने लाल , अभिषेक दूबे, पल्लवी सिंह पैकरा, काव्या सिंह पैकरा,राहुल कंवर,सहित बडी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें